Friday, 22 June 2018

ऋषिकेश

यदि आप भी रोजाना की भाग दोड़ भरी ज़िन्दगी  से उकता चुकें हे ,और आपको आपका शरीर किसी मशीन की तरह लगने लगा है , तो यह समय हे के आप अपने काम से छोटा सा ब्रेक ले और ऋषिकेश का टिकिट बुक करे जेसा मेने किया था बीते वर्ष मई माह में |
दिल्ली से सीधा ऋषिकेश या फिर हरिद्वार और फिर हरिद्वार से कई प्रकार के वाहन आपको ऋषिकेश पंहुचा देंगे |
वेसे तो आपकी थकान हरिद्वार में गंगा नदी की धारा देख के ही दूर हो जाएगी और जेसे जेसे आप ऋषिकेश की और बढेंगे एक अध्बुध से रोमांच का आपको अनुभव होगा
देश विदेश के साहसिक खेलो में रूचि रखने वाले  लोगो के लिए ऋषिकेश एक महत्वपूर्ण स्थान हे, रिवर राफ्टिंग , बनजी जंपिंग, ज़िप लाइनिंग, टिरेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग इन सभी गतिविधियों के लिए ऋषिकेश एक उपयुक्त स्थान हे, यहाँ की बंजी जम्पिंग और  गंगा नदी की रिवर राफ्टिंग तो विश्व भर में प्रसिद्ध हे |
ऋषिकेश में रुकने के लिए कई विकल्प है , हर श्रेणी  के होटल और गेस्ट हाउस, आश्रम आपको मिल जायेंगे , वेसे रुकने के लिए यहाँ जंगल कैंप भी काफी प्रसिद्ध हे जो की आपको सम्पूर्ण साहसिक अनुभव देगा |
यहाँ आपको कई एडवेंचर टूर ऑपरेटर मिल जायेंगे जिनके द्वारा विभिन प्रकार की डील आपको मिल जाएगी , वेसे ऋषिकेश में सभी प्रकार की बुकिंग आप ऑनलाइन भी कर सकते है लेकिन मेरा अनुभव है के आप वही पहुच के  बुकिंग करे |
दोपहर में ऋषिकेश पहुच के मेने एक जंगल केम्प में बुकिंग कर ली थी , रात को टिमटिमाते हुए तारो से मानो आसमान भर गया हो , ऐसा प्रतीत हुआ जेसे कई वर्षो के बाद इतने सारे  तारो को देखा , जंगल में टेंट में रात बिताने का अनुभव भी काफी रोमांचिक होता है ,इन केम्प में खान पान की पूरी विवस्था रहती है  |
अगली सुबह 10 बजे राफ्टिंग का समय था
राफ्टिंग दूरी के हिसाब से होती है , मेने 28 किलो मीटर की राफ्टिंग बुक की थी, में अकेला थी इसलिए ऑपरेटर ने मुझे एक दल से जोड़ दिया था , 28 की.मी की राफ्टिंग में कई रैपिड का सामना होता है और गर्मी में गंगा नदी का पवन शीतल जल जब आपके शरीर को छुएगा आपके तन और मन का तनाव,थकावट सब छूमंतर हो जाएगी , 28 की.मी पूरा करने में लगभग तीन घंटे का समय लगा लेकिन वो तीन घंटे मेरे जीवन के अदभुद पलो में से एक हे , मेने यह टूर 2 दिन में पूरा कर लिया था , उन दो दिनों ने मुझमे एक नई उर्जा भर दी थी |
और हा शाम के समय घाट पे गंगा आरती में जाना न भूले ।
निवेदन : कुपया पर्यटन स्थल पे अपने साथ खाने का सामान ले जाये तो उसका कचरा कचरे के स्थान पे ही डाले यहाँ वहा नहीं फेके |

No comments:

Post a Comment