वेसे तो भोपाल के आस पास आपको कई पिकनिक स्पॉट मिल जायेंगे परन्तु महादेव पानी की बात ही अलग है
भोपाल से लगभग मात्र 32की.मी की दूरी पे भोपाल रायसेन रोड पे सतलापुर से 5की.मी अन्दर
भोपाल से लगभग मात्र 32की.मी की दूरी पे भोपाल रायसेन रोड पे सतलापुर से 5की.मी अन्दर
वर्ष ऋतू में यहाँ का प्राकर्तिक सोंदर्य और अधिक बढ़ जाता है जिसके कारण यहाँ आने वाले सेलानियो की संख्या भी कई गुना बढ़ जाती हे , चारो और हरियाली ,पहाड़ के बीच लग भग 70 फुट गहराई में उतरने पे आपको पहाड़ो के बीच एक प्राकर्तिक कुंड मिलेगा जिसमे पहाड़ो से रिसने वाला पानी झरने के रूप में कुंड में गिरता है |
जंगल और पहाड़ों के बीच प्राकृतिक झरनों से घिरा यह स्थान आपको पचमढ़ी के बिफाल की याद दिलाएगा |
वेसे यहाँ पहाड़ो में कई गुफाये भी है जहा भगवान् भोलेनाथ की कई प्रतिमाये स्थापित की गई है |
यदि आप भोपाल के समीप परिवार के साथ पिकनिक पे जाने का विचार कर रहे है तो महादेव पानी आपके लिए उपयुक्त स्थल है |
यहाँ आपको खानपान का कोई प्रबंध नहीं मिलेगा इसलिए खान पान सामग्री अपने साथ ही लेके जाये |
निवेदन : कुपया पर्यटन स्थल पे अपने साथ खाने का सामान ले जाये तो उसका कचरा उपयुक्त स्थान पे ही डाले यहाँ वहा नहीं फेके |



No comments:
Post a Comment